एएसपी चन्द्रमोहन सिंह ने नशा मुक्ति केन्द्र का किया स्थलीय निरीक्षण

  • स्कूल में छात्र छात्राओं के बीच जागरूकता संदेश देकर बच्चों में किया सकारात्मक ऊर्जा का संचार।

कोटद्वार : अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह द्वारा सतपुली क्षेत्र के नौगांव कमन्दा स्थित नशा मुक्ति केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एएसपी चन्द्रमोहन सिंह ने केन्द्र की सभी मूलभूत सुविधाओं, उपचार की प्रक्रिया तथा व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया। इस केन्द्र में इस समय 14 पुरुष उपचाररत हैं। एएसपी चन्द्रमोहन सिंह ने सभी से व्यक्तिगत रूप से वार्तालाप कर उनके स्वास्थ्य, प्रगति एवं समस्याओं की जानकारी ली तथा उन्हें नशा छोड़कर एक नई और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

इसके पश्चात एएसपी चन्द्रमोहन सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज, सतपुली में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता संवाद कार्यक्रम किया। इस दौरान उन्होंने छात्र छात्राओं को नशा एवं ड्रग्स के खतरनाक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया तथा उन्हें जीवन में सही दिशा चुनने, सकारात्मक सोच विकसित करने और कड़ी मेहनत के जरिए अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

More From Author

मनरेगा के तहत अनटाइड फंड से किया जाए झाड़ियों का शीघ्र कटान – पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज

धामी सरकार का संकल्प : आईएसबीटी को बनाया जाएगा स्वच्छता व व्यवस्था का आदर्श मॉडल, एमडीडीए ने तैयार की व्यापक रणनीति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *