रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। सुबह सबसे पहले वे राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत हुआ। वहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। फिलहाल हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता चल रही है।

वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने कहा:

  • भारत-रूस संबंधों को और मजबूत करना चाहिए और नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहिए।
  • यूक्रेन संकट पर हमने हमेशा खुलकर बात की है।
  • भारत तटस्थ (न्यूट्रल) नहीं है, भारत शांति के पक्ष में है।
  • हम शांति स्थापना के हर प्रयास में रूस के साथ हैं।
  • यह युद्ध का नहीं, बातचीत और कूटनीति का समय है।
  • दुनिया में शांति बहाल होनी चाहिए, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।

दोनों नेताओं के बीच रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और निवेश समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हो रही है। बैठक के बाद कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

More From Author

सीएम धामी की दूरदर्शी हरित नीति का परिणाम, सिटी फॉरेस्ट पार्क बना देहरादून की नई पहचान; पर्यटकों ने की एमडीडीए द्वारा दी जा रही सुविधाओं की तारीफ

धामी सरकार की बड़ी पहल, खाद्य तेल के ‘री-यूज़’ पर कड़ी निगरानी, स्वास्थ्य सचिव डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में RUCO मिशन नई ऊंचाई पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *