चमोली में भारी बर्फबारी और बारिश से बढ़ी ठिठुरन

चमोली। जनपद में मौसम के बदले मिजाज ने पूरे क्षेत्र को भीषण ठंड की गिरफ्त में ले लिया है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार, मंगलवार को बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी सहित उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है.. जिससे स्कीइंग डेस्टिनेशन औली भी पूरी तरह सफेद चादर से ढक गया है। वहीं,निचले इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस बर्फीले मौसम ने जहां एक ओर पर्यटन स्थलों की खूबसूरती बढ़ा दी है, वहीं दूसरी ओर जनजीवन में ठिठुरन पैदा कर दी है, जिससे स्थानीय लोग कड़ाके की सर्दी का सामना करने को मजबूर हैं।

More From Author

हाउस आफ हिमालयाज बिक्री का आंकड़ा 3.7 करोड़ के पार पहुंचा

विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली की प्राकृतिक आभा को प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त करने के लिए चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *