अनसूया देवी की रथ डोली प्रवास पर पहुंची खल्ला गांव

गोपेश्वर (चमोली)। सती शिरोमणी अनसूया देवी रथ डोली दत्तात्रेय जन्म जयंती मेले के लिए देवरा यात्रा से खल्ला गांव पहुंच गई है। दरअसल दशोली ब्लॉक के खल्ला गांव की अनसूया देवी की रथ डोली 2 अक्टूबर को देवरा यात्रा पर निकली थी। इसके तहत केदारनाथ, कालीमठ, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ, गोपीनाथ मंदिर, बदरीनाथ, बसुधारा, भविष्य बद्री, नरसिंह मंदिर, कल्पनाथ मंदिर की यात्रा के बाद दशोली ब्लॉक के भ्रमण पर रही। सोमवार को देव डोली देवलधार गांव से अपने मूल स्थान खल्ला गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने देवडोली की जोरदार आगवानी की। इस दौरान अर्घ लगाकर पूजा अर्चना के बीच देव डोली का जोरदार स्वागत किया गया। मंगलवार को भी देवडोली गांव में ही रहेगी। 3 दिसंबर को देवडोली खल्ला गांव से माता अनसूया मंदिर अनसूया आश्रम पहुंचेगी। दत्तात्रेय जन्म जयंती मेले में प्रतिभाग के बाद देवडोली 4 दिसंबर को अनसूया आश्रम से फिर विभिन्न गांवों के भ्रमण को देवरा यात्रा पर निकल जाएगी। पं. चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि 51 वर्षों बाद देवरा यात्रा पर निकली अनसूया देवी की रथ डोली के स्वागत सत्कार को  लेकर लोग उमड रहे है। इस दौरान लोग देवी का आशीर्वाद भी ले रहे हैं। अनसूया देवी की देवरा यात्रा धियाणियों को मिलने के लिए उनके गांव पहुंच रही है। इसके चलते धियाणियों में उत्साह देखते ही बन रहा है।

 

More From Author

उक्रांद ने जनजागरण रैली को सफल बनाने को तैयारियां की तेज

धूमधाम से मनाया सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *