औषधि विभाग की नारकोटिक दवाओं की अवैध बिक्री पर सख्ती, हरिद्वार में QRT गठित कर सघन छापेमारी

हरिद्वार। अपर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में उप औषधि नियंत्रक द्वारा जनपद में नारकोटिक एवं साइकोट्रोपिक औषधियों की अवैध खरीद-फरोख्त पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) का गठन किया गया है। टीम द्वारा शिकायत प्राप्त क्षेत्रों में सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

जनपद हरिद्वार के सलेमपुर एवं लक्सर क्षेत्र के बसीड़ी में बीते कुछ समय से नारकोटिक एवं साइकोट्रोपिक दवाओं की अवैध बिक्री की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के दृष्टिगत QRT द्वारा संबंधित क्षेत्रों में औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया गया।

निरीक्षण के दौरान NDPS अधिनियम के अंतर्गत प्रतिबंधित कोई भी औषधि मौके पर नहीं पाई गई। अभियान के अंतर्गत कुल 10 औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिनमें से 07 दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, जबकि 01 दुकान की क्रय-विक्रय गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई। इसके अतिरिक्त 02 थोक औषधि विक्रेताओं (Wholesalers) का भी निरीक्षण किया गया।

QRT द्वारा सभी औषधि विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए गए कि नारकोटिक एवं साइकोट्रोपिक औषधियों का विक्रय केवल वैध चिकित्सकीय पर्चे पर ही किया जाए तथा पंजीकृत फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में किसी भी प्रकार की दवा का विक्रय न किया जाए। यह निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्रवाई वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनीता भारती के नेतृत्व में संपन्न हुई। टीम में औषधि निरीक्षक हरिद्वार हरिश सिंह, औषधि निरीक्षक मेघा, औषधि निरीक्षक टिहरी ऋषभ धामा, औषधि निरीक्षक हार्दिक भट्ट व औषधि निरीक्षक देहरादून विनोद जगूड़ी शामिल रहे।

More From Author

नार्कोटिक दवाओं के अभिलेख न देने पर ज्वालापुर में दो फर्मों पर कार्रवाई, लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति

हरिद्वार–लक्सर औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार – सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *