सिद्धबली महोत्सव के दूसरे दिन रही गढ़वाली भजनों की धूम 

 
कोटद्वार । शनिवार को श्री सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव के दूसरे दिन देर शाम तक भजन संध्या आयोजित हुई, जिसमें हजारों भक्तों ने बाबा के जयकारे लगाए । इस दौरान प्रस्तुत भजनों पर बाबा के भक्तों को झूमने को मजबूर कर दिया । भजन संध्या में जागर सम्राट मंगलेश डंगवाल के नेतृत्व में गणेश वंदना, जय सिद्धबली बाबा, हनुमान जी के भजन और भोले शंकर की झांकी निकाली गई । साथ ही भक्तों ने लंबी लाइन में लगाकर प्रसाद को ग्रहण किया ।
कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि शंकराचार्य राजराजेश्वर जी व स्वामी ललिता नन्द जी महाराज ने बताया कि भगवान राम जैसा न कोई है, न कोई हुआ है और न ही कोई होगा । उन्होंने कहा कि राम की परिपूर्णता हनुमान के साथ है । भाई के साथ लड़ाई करने वाले भाई को रामचरितमानस का आयोजन करने का अधिकार नहीं है । राम के नाम से ही मुक्ति संभव है । कलयुग में केवल भगवान के नाम को ही सर्वश्रेष्ठ बताया गया है । मन से भगवान का स्मरण करने वालों के समस्त कष्ठ दूर हो जाते हैं ।

More From Author

उत्तराखंड में ग्रामीण सुशासन को मिलेगा नया आयाम, पंचायतीराज विभाग और IIM काशीपुर के बीच एमओयू

कोटद्वार में सिद्धबली बाबा शोभायात्रा, लव जिहाद के प्रति जागरूकता के लिए हिन्दू जागरण मंच की विशेष झांकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *